Get Premium
अशोक चव्हाण ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र, कहा- मुझे सौंपी जाए प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी
- पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेटर लिख कर उन्हें प्रदेशाध्यक्ष बनाने की मांग रखी है।
- फिलहाल बाला साहब थोराट महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष हैं जिस वजह से महाराष्ट्र कांग्रेस में कलह शुरु हो सकता है।
- अशोक चव्हाण ने लेटर में लिखा- हाल के चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन खराब रहा है इस कारण उन्हें प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी देनी चाहिए।
- वहीं पिछले लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को करारी हार मिलने के कारण पार्टी ने अशोक चव्हाण का इस्तीफा स्वीकार कर लिया था।
- दरअसल, कहा जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस को जल्द नया प्रदेशाध्यक्ष मिल सकता है जिस दौड़ में अशोक चव्हाण के साथ राजीव सातव भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: 2 बच्चों के परिवार को मिले टैक्स में छूट, शिवसेना सांसद ने राज्यसभा में पेश किया प्राइवेट बिल