
Pulwama Attack : राहुल का सवाल, हमले से किसका फायदा? जांच में क्या मिला?
- पुलवामा हमले की पहली बरसी पर देश आज शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा है, राहुल गांधी ने श्रद्धांजलि देते हुए केंद्र सरकार से सवाल पूछे हैं.
- पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूछा, इस हमले से किसे फायदा हुआ? हमले की जांच कर रही टीम कहां कहां तक पहुंची.
- उन्होंने तीसरा सवाल पूछा, सुरक्षा में चूक के लिए मोदी सरकार में किसकी जवाबदेही तय हुई? अभी किसी नेता ने राहुल का जवाब नहीं दिया.
- कांग्रेस नेता के पहले सीपीआई (एम) नेता मोहम्मद सलीम ने कहा, हमें जवानों के लिए मेमोरियल नहीं चाहिए, बार्डर पर 80 किलो RDX कैसे पहुंचा.
- जिस वक्त पुलवामा में हमला हुआ था तब भी विपक्षी पार्टियों ने सवाल खड़े किए थे, भारतीय सेना ने बदले के तौर पर पाकिस्तान पर हवाई हमला किया था.
यह भी पढ़ें - पुलवामा हमले की पहली बरसी, शहीदों की याद में बने स्मारक का उद्धाटन आज
Friday, 14 February 2020
