
बजट 2020-21 विकासोन्मुखी, गरीब हितैषी और भविष्य के अनुकूल : CM मनोहर लाल
- मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय बजट-2020-21 को विकासोन्मुखी, गरीब हितैषी और भविष्य के अनुकूल बताया है।
- उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोगों को बजट में खेती, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को बेहतर बनाने में विशेष मदद मिलेगी।
- मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों के लिए 16 सूत्री योजना, करदाताओं को राहत, आयुष्मान भारत योजना के विस्तार की योजना का भी प्रावधान है।
- गरीब हितैषी, किसान हितैषी और आम आदमी हितैषी बजट पेश करने के लिए मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री को बधाई दी।
- उन्होंने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के ऑडिट के लिए टर्नओवर सीमा को एक करोड़ रुपए से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपए किए जाने की भी विशेष रूप से सराहना की।
Sunday, 02 February 2020
