महिलाओं की शिक्षा और सुरक्षा पर क्या बोले मुख्यमंत्री मनोहर लाल, यहां पढ़ें

  • हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लड़कियों की शिक्षा व सुरक्षा पर अत्यधिक ध्यान दिया जा रहा है।
  • पिछले पांच सालों में 31 महिला कॉलेज खोले गये हैं तथा जल्द ही नौ और नए महिला कालेज खोले जाएंगे।
  • इन कालेजों तक छात्राओं के लिए 100 पिंक बसें चलाई गई हैं तथा 125 और मिनी बसें भी खरीदी जाएंगी।
  • प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर 2 लाख सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं तथा अगले वित वर्ष में एक लाख और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें: ओम प्रकाश चौटाला को 3 वर्ष तक नहीं मिल सकेगी पैरोल और फरलो
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बेटियों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए 20 किलोमीटर की परिधि में कालेज खोलने का निर्णय लिया है।