
विपक्ष के विरोध के बाद बदली तारीख, अब 20 जनवरी को 'परीक्षा पे चर्चा' करेंगे मोदी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्रों की बोर्ड परीक्षा और सालाना परीक्षा से पहले विद्यार्थियों के साथ 'परीक्षा पर चर्चा' करते हैं.
- पहले पीएम मोदी ने 16 जनवरी को छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा करनी थी लेकिन अब वह कार्यक्रम 20 जनवरी को होगा.
- मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने बुधवार रात एक बयान जारी कर प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बदलाव की जानकारी दी.
- मंत्रालय के मुताबिक ओणम, मकर संक्रांति, पोंगल व लोहड़ी के त्योहारों को ध्यान में रखते हुए परीक्षा पर चर्चा की तारीख में बदलाव किया गया है.
- आपको बता दे कि विपक्ष ने पीएम मोदी के 16 जनवरी को परीक्षा पर चर्चा की आपत्ति जताई थी क्योकि उस दिन पोंगल है, जो तमिलनाडु का महत्वपूर्ण त्योहार है.
Thursday, 02 January 2020
