
CAA: CM रुपाणी बोले- मुसलमानों के पास बसने के लिए 150 देश, हिंदुओं के पास सिर्फ भारत
- नागरिकता कानून को लेकर देश भर में जारी विरोध प्रदर्शन के बीच विजय रुपाणी ने नागरिकता कानून को सही ठहराया है.
- उन्होंने कहा कि मुसलमान दुनिया के 150 इस्लामिक देशों में से किसी को भी चुन सकते हैं, लेकिन हिंदुओं के लिए भारत ही एकमात्र देश है.
- गुजरात के साबरमती आश्रम के बाहर नागरिकता कानून के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा.
- पाकिस्तान में रह रहे हिंदुओं का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जिस समय देश का बंटवारा हुआ था उस समय पाकिस्तान में करीब 22 फीसदी हिंदू थे.
यह भी पढ़ें: सीएए के समर्थन में सूरत में बड़ी रैली निकली, अहमदाबाद की रैली में शामिल होंगे रूपाणी
- अब प्रताड़ना, बलात्कार और उत्पीड़न के कारण जनसंख्या घट गई है. अब वहां मात्र 3 प्रतिशत हिंदू रह गए हैं.
Wednesday, 25 December 2019




























































