
राजस्थान में लागू नहीं होगी CAA और NRC- सीएम गहलोत
- नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी को राजस्थान में लागू नहीं किया जाएगा.
- सीएम अशोक गहलोत ने रविवार को जयपुर में संविधान बचाओ शांति मार्च के बाद गांधी सर्किल पर आयोजित सभा में इसका ऐलान किया.
- जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि आप बहुमत से कानून बना सकते हैं, लेकिन लोगों का दिल नहीं जीत सकते.
- सीएम ने कहा कि जहां बीजेपी की सरकारें है, गोली वहीं चल रही है, अकेले यूपी में 15 लोग मारे गए.
- उन्होंने कहा कि असम में एनआरसी फेल हो गई क्योकि वहां 16 लाख हिंदू बाहर हो गए. अब नागरिकता संशोधन कानून लेकर आए है जो अव्यवहारिक है.
Sunday, 22 December 2019
