
CAA Protest: लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने की आगजनी
- उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू होने के बावजूद हिंसक प्रदर्शन की ख़बरें सामने आई हैं।
- यूपी की राजधानी लखनऊ में प्रदर्शनकारियों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी है।
- यही नहीं प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव करते हुए नारेबाज़ी की।
- प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज भी किया गया।
- प्रदर्शन को देखते हुए लखनऊ में मेट्रो स्टेशन बंद कर दिए गए हैं।
