
CAA विवाद के बीच पाकिस्तान से आई हसीना को मिली भारत की नागरिकता, गुजरात सरकार ने दिया प्रमाणपत्र
- भारत सरकार ने पाकिस्तान से आई एक मुस्लिम महिला हसीना बेन को मेरिट और मानवता के आधार पर भारत की नागरिकता दी है.
- हसीना बेन मूल रुप से भारत की ही रहने वाली थीं लेकिन साल 1999 में उनकी शादी हुई और वो पाकिस्तान चली गईं.
- लेकिन बाद में पति की मौत के बाद हसीना भारत लौट आईं और एक साल पहले उन्होंने भारत की नागरिकता के लिए अर्जी दी थी.
- कल 18 दिसंबर 2019 को गुजरात में उन्हें भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया.
- कलेकटर डॉ नरेंद्र कुमार मीणा ने ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी है.
