
झारखंड में चौथे चरण की 15 सीटों पर मतदान शुरू
- झारखंड में चौथे चरण की 15 विधानसभा सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है.
- मतदाता वोट डालने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं.
- मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि 15 विधानसभा क्षेत्रों में कुल 47,85,009 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के लिए योग्य हैं.
- चौथे चरण में 23 महिला प्रत्याशी सहित कुल 221 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
- उन्होंने बताया कि कुल 6101 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. मतगणना 23 दिसंबर को होगी.
Monday, 16 December 2019
