एक बार फिर पार्टी से अलग राय रख लक्ष्मण सिंह ने दिया मोदी का साथ

  • अपने बयानों और पार्टी लाइन से अलग हटकर बोलने वाले एमपी कांग्रेस नेता लक्ष्मण सिंह ने एक बार फिर अपने मन की बात ट्विटर के जरिए सार्वजनिक की है।
     
  • कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह ने नागरिकता संशोधन बिल पर कांग्रेस पार्टी से अलग राय रखते हुए बिल पर अपना समर्थन दिया है।
     
  • शुक्रवार शाम लक्ष्मण सिंह ने ट्वीट किया- 'अब इसे स्वीकार कर आगे बढ़ना चाहिए।'
 यह भी पढ़ें:  साध्वी प्रज्ञा को जबलपुर हाईकोर्ट से बड़ा झटका
  • आपको बता दें कि शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मध्य प्रदेश में नागरिकता संशोधन बिल के लागू होने पर आधिकारिक बयान जारी किया था।
     
  • कमलनाथ ने कहा है कि 'बिल पर जो रुख अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमिटी का है वहीं रुख मध्य प्रदेश सरकार का भी रहेगा।' 

More videos

See All