Get Premium
नागरिकता संशोधन बिल पर कमलनाथ के मंत्री ने दिया विवादित बयान
- नागरिकता संशोधन बिल से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कमलनाथ सरकार में मंत्री आरिफ अकील ने कहा है कि 'उनका बाप भी हमारा बाल बांका नहीं कर सकता'।
- बता दें कि आरिफ अकील मध्य प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हैं।
- गुरुवार को जब भोपाल में आरिफ अकील एक कार्यक्रम में पहुंचे तो वहां पत्रकारों ने अकील से देश भर में बहस का मुद्दा बने नागरिकता संशोधन बिल पर प्रतिक्रिया ली।
यह भी पढ़ें: नागरिकता संशोधन बिल को छह राज्यों ने दिखाया रेड सिगनल- मशहूर शायर राहत इंदौरी की पंक्तियाँ दोहराते हुए आरिफ अकील ने कहा, 'कोई बिल पास करा लो, कोई कानून बना लो, सभी के बुजुर्गों का खून शामिल है इसे बनाने में, तुम्हारे बाप का हिंदुस्तान थोड़े ही है।’
- आरिफ अकील पहले भी कई बार विवादित बयान दे चुके हैं।