
गठबंधन सरकार ने किया भद्दा मज़ाक: अभय चौटाला
- इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला ने गठबंधन सरकार के किसानों की आय दोगुनी करने के वादे पर निशाना साधा है।
- अभय चौटाला ने कहा- भजपा-जजपा गठबंधन की सरकार ने किसानों की आय दोगुनी तो क्या करनी थी उनकी गन्ने की फसल में कोई बढ़ोतरी न करके एक भद्दा मज़ाक किया है।
- इसी के साथ चौटाला ने गठबंधन सरकार के इस कदम को किसान विरोधी भी बताया।
- बता दें कि, सरकार ने पिछले साल के गन्ने के भाव में कोई बढ़ोतरी न करके प्रति क्विंटल 335 व 340 रुपए ही रखी है।
- साथ ही चौटाला ने जानकारी दी की शूगर मिल्स एसोसिएशन के अनुसार चीनी उत्पादन में 21 प्रतिशत की कमी हो सकती है जिससे किसानों को कोई फायदा नहीं होगा।
Friday, 13 December 2019
