
गहलोत सरकार की पहली वर्षगांठ पर जयपुर में जुटेंगे किसान, सीएम करेंगे संबोधित
- आगामी 17 दिसंबर को अशोक गहलोत सरकार का एक साल पूरा होने के उपलक्ष्य में जयपुर में विशाल किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा.
- जयपुर शहर के विद्याधर नगर स्टेडियम में होने वाले इस किसान सम्मेलन में प्रदेशभर से करीब 30 हजार किसान जुटेंगे.
- सीएम अशोक गहलोत के साथ ही राज्य सरकार के कई मंत्री इस किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे.
- कृषि और सहकारिता विभाग इस आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं.
- राजस्थान कृषि प्रसंस्करण और कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति का भी इसमें लोकार्पण किया जाएगा.
Friday, 13 December 2019
