
नागरिकता संशोधन बिल : 'बड़ी मेहनत करके लाया हूं मैडम...बस आधा मिनट'
- लोकसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक पर सोमवार को चल रही बहस के दौरान एक रोचक वाकया सामने आया.
- राजस्थान से आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल अपनी बात रखने के लिए अतिरिक्त समय मांगने के लिए गिड़गिड़ाते दिखे.
- सांसद जब विधेयक पर अपनी बात रख रहे थे उस समय स्पीकर मीनाक्षी लेखी ने उन्हें टोकते हुए अपनी बात जल्दी खत्म करने को कहा.
- बेनीवाल ने बात खत्म करने के लिए दो मिनट का समय मांगा, लेकिन मीनाक्षी लेखी ने एक मिनट देने की बात कही.
- इस पर बेनीवाल ने कहा, 'मैडम बस डेढ़ मिनट' जब मीनाक्षी लेखी नहीं मानीं, तो बेनीवाल लगातार गिड़गड़ाते हुए बोले, 'मैडम बहुत मेहनत करके आया हूं, बस आधा मिनट...'
Tuesday, 10 December 2019
