
झारखंड में त्रिशंकु का डर, कर्नाटक का जिक्र कर पीएम मोदी ने चेताया
- नरेंद्र मोदी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के तीसरे दौर के मतदान से पहले सोमवार को बरही में चुनावी रैली को संबोधित किया.
- पीएम ने अपने भाषण में कर्नाटक उप चुनावों के नतीजों के रुझानों में बीजेपी की मजबूत स्थिति का जिक्र किया.
- उन्होंने जनता से अपील की कि अगर वे झारखंड का विकास चाहते हैं तो बीजेपी को पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने दें.
- मोदी ने कर्नाटक के राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए झारखंड की जनता को आगाह किया कि अगर त्रिशंकु परिणाम आता है तो कर्नाटक की तरह तबाह करने वाले मैदान में आ जाते हैं.
- उन्होंने कहा कि हम सब को मिल कर तय करना है कि हम झारखण्ड को बर्बाद नहीं होने देंगे.
Monday, 09 December 2019
