
घूंघट और बुर्का महिलाओं का निजी मामला, BJP की शाइना एनसी ने CM गहलोत पर साधा निशाना
- राजस्थान में निर्भया फंड को लेकर बीजेपी नेता साइना एनसी ने कहा कि क्या गहलोत बेटियों का सम्मान नहीं करना चाहते है?
- उन्होंने कहा कि अगर आपको महिला सुरक्षा फंड इतना जरूरी नहीं है तो मुझे नहीं लगता कि राजस्थान की 50 फीसदी महिलाएं आने वाले समय में कांग्रेस को वोट करेगी?
- महिलाएं घूंघट पहने या बुर्का यह उनका एक निजी मामला है, उसके ऊपर कोई टिप्पणी करना सरकार की कोई भूमिका नहीं बनती.
- शाइना एनसी ने मंत्री भवरलाल मेघवाल के उस बयान पर जवाब दिया जिसमे उन्होंने कहा था कि टीवी और फिल्म देखने से रेप की घटनाएं बढ़ रहीं हैं.
- इस बयान पर शाइना एनसी ने कहा यह 21वी सदी है और आप तय नहीं कर सकते क्या देखना है




























































