
हैदराबाद एनकाउंटर पर साध्वी प्रज्ञा का रिएक्शन- ‘यद्यपि शुद्धं लोक विरुद्धम्’
- हैदराबाद में महिला डॉक्टर के गैंगरेप के अपराधियों का पुलिस द्वारा एनकाउंटर करने पर साध्वी प्रज्ञा ने प्रतिक्रिया दी है।
- साध्वी प्रज्ञा ने ट्वीट में लिखा, ‘शठे शाठ्यम समाचरेत्।।, यद्यपि शुद्धं लोक विरुद्धम्।‘
- प्रज्ञा सिंह ठाकुर के ट्वीट का अर्थ है, ‘भले ही लोगों को लगे कि ऐसा करना गलत है, दुष्ट के साथ दुष्टता का व्यवहार करना चाहिए।’
- बता दें कि, साध्वी प्रज्ञा ठाकुर कई बार अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुकी हैं।
- गौरतलब है कि हैदराबाद के साइबराबाद इलाके में महिला डॉक्टर के साथ रेप करने के बाद जिंदा जला दिया गया था।
