हरियाणा विधानसभा की 11 कमेटियों का गठन!

  • हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने विधानसभा की 11 कमेटियां गठित करते हुए इनके अध्यक्ष और सदस्य मनोनीत किए हैं। 
     
  • विधायक हरविंदर कल्याण को सार्वजनिक लेखा कमेटी,  सुभाष सुधा को अनुमान कमेटी व असीम गोयल को सार्वजनिक उपक्रम कमेटी  का अध्यक्ष चुना गया है। 
     
  • वहीं, विधायक ईश्चर सिंह अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं पिछड़े वर्ग कल्याण कमेटी के अध्यक्ष होंगे और कांग्रेस विधायक डॉ. रघुवीर सिंह कादियान सरकारी आवश्वासन कमेटी के अध्यक्ष होंगे।
यह भी पढ़ें:  हरियाणा के पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला पर ईडी की कार्यवाही
  • विधायक डॉ. कमल गुप्ता को अधीनस्थ विधान समिति, घनश्याम दास अरोड़ा को याचिका कमेटी के अध्यक्ष और दीपक मंगला को स्थानीय निकाय व पंचायती राज संस्थानों पर गठित कमेटी का अध्यक्ष गठित किया।
     
  • जनस्वास्थ्य, सिंचाई, बिजली तथा लोकनिर्माण कमेटी के लिए विधायक महिपाल ढांडा को और शिक्षा, तकनीकि शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा, चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए सीमा त्रिखा को अध्यक्ष चुना गया।
 

More videos

See All