
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटियों के गठन से ठीक पहले प्रदेश अध्यक्ष ने किया ये बड़ा बदलाव
- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व पार्टी अध्यक्ष सुखविदंर सिंह सुक्खू के फैसले को पलटते हुए संगठनात्मक जिलों और ब्लॉकों की संख्या कम कर दी है.
- वर्ष 2014-15 में तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश में 17 संगठनात्मक जिले और 82 ब्लॉक बनाए थे.
- नए फैसले के मुताबिक 13 संगठनात्मक जिले जबकि 72 ब्लॉक होंगे.
- उन्होंने कबाइली जिलों किन्नौर और लाहौल-स्पीति के संगठन में कोई परिवर्तन नहीं किया है.
- कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि उनके फैसले को हाईकमान की स्वीकृति मिल गई है.

