
जिंदा जलाने की धमकी देने के बाद कांग्रेस विधायक ने लिखा साध्वी प्रज्ञा को पत्र
- प्रज्ञा ठाकुर को जिंदा जला देने की धमकी देने वाले विधायक गोर्वधन दांगी ने अब प्रज्ञा को तीन पेज का पत्र लिख गांधी विचारधारा अपनाने की सलाह दी है।
- साथ ही विधायक का कहना है कि अगर साध्वी प्रज्ञा ऐसा करती हैं तो उससे उनकी मनोवृत्ति सुधरेगी।
- पत्र में दांगी ने लिखा- "आपने एक बार नहीं कई बार गोडसे को देशभक्त कहा। इसमें आपकी गलती नहीं। आप मालेगांव ब्लास्ट मामले से मशहूर हैं। सांप्रदायिकता आपके ज़हन में है।"
- दरअसल, संसद में नाथूराम गोडसे को देशभक्त कहने पर प्रज्ञा ठाकुर का ब्यावरा में कांग्रेस नेताओं ने पुतला दहन किया था।
- प्रदर्शन के दौरान दांगी ने कहा था कि अगर प्रज्ञा यहां आईं तो उन्हें जिंदा जला देंगे जिसका प्रज्ञा ठाकुर ने ट्वीट कर जवाब भी दिया था।




























































