
कै. अभिमन्यु के घर आगजनी के मामले में जाट नेता दिलावर सिंह को मिली जमानत
- हरियाणा के पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के घर आगजनी और तोड़फोड़ के मामले की जांच कर रही सीबीआई को बड़ा झटका लगा है।
- बता दें कि, करीब साढ़े 3 साल बाद हाईकोर्ट की तरफ से आरोपी जाट नेता दिलावर सिंह को जमानत दे दी गई है।
- आगजनी के वक्त दिलावर सिंह कैप्टन अभिमन्यु की कोठी के बाहर नजर आए थे। साथ ही उनकी एक वीडियो भी सामने आई थी जिसमें वो दंगाईयों को मिठाई बांट रहे थे।
- मामले में दिलावर सिंह के साथ दो अन्य आरोपी मनोज दूहन और गौरव को भी बुधवार को जमानत दी गई है। वहीं, अब तक इस मामले मे 5 आरोपियों को जमानत मिल चुकी है।
- बता दें कि, 19 फरवरी को रोहतक में वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु के आवास पर आगजनी और लूटपाट हुई थी। इन दोनों ही मामलों में दिलावर सिंह के खिलाफ कई केस दर्ज हुए थे।





























































