
वरिष्ठ कांग्रेसियों का सुक्खू पर हमला, राठौर को अनुभवहीन कहने पर जताया एतराज
- सूबे में हिमाचल कांग्रेस के तमाम संगठनों को भंग किए जाने के बाद कांग्रेस नेताओं ने नाराजगी व्यक्त की है।
- कांग्रेस नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के बयान पर भी नाराजगी जताई है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस के मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को अनुभवहीन कहा है।
- कांग्रेस नेताओं ने यह भी कहा कि सुक्खू का यह बयान व्यक्तिगत स्वार्थ की राजनीति पर आधारित है।
- राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस एकजुट होकर अब काम कर रही है। इसीलिए, यह बात उन्हें रास नहीं आ रही है।
- कांग्रेस नेताओं ने सुक्खू की शिकायत कांग्रेस आलाकमान से करने की बात भी कही है।

