
हिमाचल कांग्रेस की कार्यकारिणी भंग: वीरभद्र बोले- 6 साल से मेरी बात की होती रही अनदेखी
- मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी को भंग करने के निर्णय को उचित ठहराया है.
- उन्होंने इस फैसले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का आभार व्यक्त किया है.
- वीरभद्र सिंह ने कहा कि वह पहले से ही इस बात पर जोर देते रहे है कि पार्टी में पदाधिकारी वह होना चाहिए, जो आम लोगों के बीच अपना कुछ महत्व भी रखता हो.
- जंबो कार्यकारिणी बनाने से कुछ नहीं होता है. कार्यकारिणी में अपना-पराने नहीं केवल निष्ठावान कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाना चाहिए.
- प्रदेश कार्यकारिणी जल्द छोटी और संतुलित बनाई जानी चाहिए, जिससे प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह पुनर्जीवित हो सके.

