
बापू के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कांग्रेस ने शुरू की गांधी दर्शन पदयात्रा
- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के सिद्धांत और विचारों को लोगों तक पहुंचाने के लिए आज इंदौर से गांधी दर्शन पदयात्रा शुरू हुई है।
- यह गांधी दर्शन पदयात्रा 9 दिन बाद भोपाल पहुंचेगी.
- यात्रा से पहले सभी धर्मों के गुरुओं ने बापू के आदर्शों पर चलने और एकता का संदेश दिया.
- इस पदयात्रा में 100 युवाओं के अलावा कांग्रेस के कार्यकता और गांधीवादी विचारक भी शामिल हैं.
- इस पदयात्रा का संचालन मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश सिंह यादव कर रहे हैं.





























































