
सोनिया का मोदी पर वार, देश को पीछे ले जा रहे
- कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि उनकी भाषा आधुनिक है, लेकिन वे देश को पीछे ले जा रहे हैं.
- उन्होंने कहा कि सरकार देश की बहुलता, विविधता को खारिज कर रही है और उसे पीछे ले जा रही है.
- उन्होंने कहा कि देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू की विरासत को आगे ले जाने के लिए मोदी सरकार के पास क्षमता, विजन और समझ नहीं है.
- देश के पहले पीएम की 130वीं जयंती के तौर पर उन्होंने कहा कि बीते 6 साल में धर्मांधता, अन्याय और कुप्रबंधन का दौर रहा है.
- सोनिया ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू का विजन चार स्तंभों पर आधारित था, लोकतांत्रिक संस्थाओं का निर्माण, सेक्युलरिज्म, समाजवादी अर्थव्यवस्था और गुटनिरपेक्ष विदेश नीति.
Friday, 15 November 2019
