
पंप हाउस के ट्रांसफार्मर से दिए कनेक्शन काटे जाएंगे, अब आधार कार्ड से लिंक होगा नल
- प्रदेश में सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग की स्कीमों के लिए लगाए गए ट्रांसफार्मर से लोगों को दिए कनेक्शन काटे जाएंगे।
- मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने यह आदेश दिए हैं। लोगों को कनेक्शन देने से पंप हाउस की मशीनरी चलाने में दिक्कत आ रही है l
- आइपीएच मंत्री ने कनेक्शन काटने का आदेश दिया है।
- अब हर नल का कनेक्शन आधार कार्ड के साथ लिंक किया जाएगा।
- सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश में जल जीवन मिशन में पहले चरण में एक हजार करोड़ रुपये खर्चे जाएंगे।





























































