Get Premium
महाराष्ट्र के बाद अब झारखंड में भी एनडीए में दरार, लोजपा 50 सीटों पर अकेले लड़ेगी
- लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है.
- पार्टी 81 में से 50 सीटों पर चुनाव लड़ेगी.
- लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बताया कि मंगलवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की जाएगी.
- लोजपा ने भाजपा से संथाल परगना के जरमुंडी विधानसभा समेत 6 सीटों की मांग की थी, पर भाजपा की ओर से इन सीटों पर अपना प्रत्याशी उतार दिया गया
- राज्य में सरकार का हिस्सा सुदेश महतो की पार्टी आजसू ने भी कुछ सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों के खिलाफ उम्मीदवार उतारे हैं