
Punjab Bye Election: फगवाड़ा में सुबह से ही धीमी चल रही वोटिंग, 9 बजे तक 7.6% मतदान
- फगवाड़ा विधानसभा हलके में उपचुनाव के सुबह सात से मतदान प्रकिया शुरू हो गई है। शुरुआत में वोटिंग का काम धीमा चल रहा है। फिलहाल पोलिंग बूथों पर भीड़ नजर नहीं आ रही है।
- कांग्रेस उम्मीदवार बलविंदर सिंह धालीवाल परिवार सहित वोट डाला।
- फगवाड़ा में सुबह नौ बजे तक 7.6% मतदान हुआ।
- फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में 1 लाख 84 हजार 903 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
- इनमें 97361 पुरुष और 87535 महिला मतदाता है, जबकि सात थर्ड जेंडर है। फगवाड़ा में शहरी 100 एवं ग्रामीण 120 बूथों को मिलाकर कुल 220 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
Monday, 21 October 2019
