
दोनों राज्यों में मतदान शुरू, PM मोदी ने की वोट डालने की अपील
- महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है.
- महाराष्ट्र की 288 और हरियाणा की 90 सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं.
- दोनों ही राज्यों के नतीजे 24 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.
- नागपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत अपना वोट डालने पहुंचे हैं.
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और हरियाणा के वोटरों से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की है. पीएम मोदी ने मतदान शुरू होने से पहले ट्वीट किया.
Monday, 21 October 2019
