
दो दिवसीय दौरे पर 22 अक्तूबर को कर्सियांग पहुंचेंगी सीएम
- आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सूबे की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का कर्सियांग में दो दिवसीय संभावित कार्यक्रम के तहत 22 अक्टूबर को दोपहर कर्सियांग पहुंचकर मुख्यमंत्री गिद्ध पहाड़ स्थित सर्किट हाउस में विश्राम करेंगी.
- 23 अक्टूबर के दिन कर्सियांग के नया बाजार क्षेत्र स्थित टाउन सार्वजनिक भवन में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेगी.
- परंतु इसके समय के बारे में खुलासा नहीं किया गया है.
- जानकारी अनुसार इस बैठक में बोर्ड ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (बीओए) के कार्यवाहक अध्यक्ष अनित थापा भी उपस्थित रहेंगे.
- देवाशीष चट्टोपाध्याय से पूछने पर उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्दिष्ट कार्यक्रम के बारे में फाइनल कन्फर्मेशन नहीं हुआ है.
