गुजरात विधानसभा उपचुनाव में खुद को भावी मंत्री बता अल्पेश मांग रहे वोट

  • गुजरात विधानसभा उपचुनाव में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे अल्पेश ठाकोर के वोट मांगने का तरीका चर्चा में है।
  • प्रचार के दौरान अल्पेश कहते हैं कि कांग्रेस में वह राजा थे। देश में किसी को भी टिकट दिला सकते थे। चुनाव जीतकर वह मंत्री बनेंगे। 
  • उधर, कांग्रेस ने उन्हें सेवा की राजनीति के लिए ही अनुपयुक्त करार दे दिया है।
        यह भी पढ़े : दीपावली पर रुपाणी सरकार का परिवहन निगम कर्मचारियों को तोहफा, बढ़ी सैलरी
  • राधनपुर में प्रचार के दौरान अल्पेश ने कहा कि कांग्रेस में रहते उनके कहने पर गुजरात में कई नेताओं को टिकट दिए गए। लेकिन, अब कांग्रेस का महल खंडहर में तब्दील हो चुका है।
  • उन्होंने शराबबंदी के मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान को गुजरात की अस्मिता पर हमला बताया।