
भाजपा को हराने के लिए नीतीश से परहेज नहीं : रघुवंश
- पूर्व मंत्री सह राजद के वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए राजद कोई भी राजनीतिक कदम उठा सकता है.
- इसके लिए नीतीश कुमार से भी समझौता कर सकता है. जनता की मांग है कि सभी गैर भाजपा दल एकजुट हो जाएं.
- वे समस्तीपुर सुरक्षित लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार के दौरान संवाददाताओं से बात कर रहे थे.
- उन्होंने कहा कि उपचुनाव में हार-जीत से सरकार पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन इसका राजनीतिक महत्व है़.
- उन्होंने कहा कि जीडीपी वास्तव में 2.5 पर है़ पड़ोसी देश नेपाल, भूटान, म्यानमार यहां तक की पाकिस्तान से भी भारत का जीडीपी नीचे चला गया है़.
Thursday, 17 October 2019
