
मुंबई: कांग्रेस उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
- चुनाव से ठीक पहले मुंबई कांग्रेस को फिर एक बाद बड़ा झटका लगा है।
- पार्टी के मुंबई उपाध्यक्ष चित्रसेन सिंह ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया। चर्चा है कि सिंह जल्द ही भाजपा का दामन थाम सकते हैं।
- इस्तीफे के बाद चित्रसेन सिंह ने कांग्रेस पर उत्तर भारतीयों को उम्मीदवारी न दिए जाने के आरोप लगाए।
- इसके अलावा आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाए जाने के विरोध को पार्टी की सबसे बड़ी गलती बताया।
- वह पिछले 30 साल से मुंबई कांग्रेस में रहे।
यह भी पढ़े : मैं कांग्रेस नहीं छोडूंगा चाहे पार्टी कोई भी फैसला ले : संजय निरुपम
