ऑड-इवन के तहत दिव्यांगजनों को मिलेगी छूट

  • राजधानी दिल्ली में 4-15 नवंबर तक लागू होने जा रही ऑड-इवन स्कीम के संबंध में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ी घोषणा की है।
 
  • मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि ऑड-इवन लागू होने के बाद दिव्यांगजनों को स्कीम से पूरी तरह छूट रहेगी। 
 
  • इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली सचिवालय में इसकी जानकारी देते हुए लोगों से अपील की थी कि वे सम-विषम व्यवस्था के दौरान कार पूलिंग का इस्तेमाल करें।
 
  • केजरीवाल के मुताबिक सुरक्षा के मद्देनजर महिलाओं और बाइक सवारों को इससे छूट दी गई है। 
 
  • अरविंद केजरीवाल ने कहा कि एप आधारित टैक्सी संचालकों पर नजर रखी जाएगी। कंपनियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि अतिरिक्त किराया वसूली नहीं होनी चाहिए।
 
यह भी पढ़े : ऑड-ईवन: महिलाओं को मिलेगी छूट, सीएनजी वाहनों को रियायत नहीं

 

More videos

See All