आज एके ऐप लॉन्च करेंगे केजरीवाल, बढ़ाएंगे कार्यकर्ताओं का उत्साह

  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एके एप के जरिये आम आदमी पार्टी (आप) कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कायम करेंगे।
 
  •  केजरीवाल इसके जरिये अपने कार्यकर्ताओं में दिल्ली को दोबारा फतह करने का उत्साह भरेंगे।
 
  •  दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने बताया कि केजरीवाल बुधवार से 14 जिलों के कार्यकर्ताओं से सीधा संपर्क करेंगे। इसके लिए वह सुबह एके एप लांच करेंगे। 
 
  • हर सम्मेलन में एक जिले से बूथ स्तर तक के एक हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे।
 
  • गोपाल राय के अनुसार जिला सम्मेलन के माध्यम से लोकसभा चुनाव के संगठन निर्माण की भी तैयारी कर रहे हैं। इस सम्मेलन से नवंबर तक 1.40 लाख विजय प्रमुख नियुक्त होंगे। इनके सहारे चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाया जाएगा।
 
यह भी पढ़े : बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल पर कसा तंज, वायरल हुए विडियो पर उठाए सवाल