
भोपाल के बंटवारे पर भाजपा-कांग्रेस फिर आमने -सामने
- भोपाल नगर निगम को दो भागों में बांटकर शहर विकास किए जाने को लेकर एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस आमने -सामने आ गए हैं।
- महापौर और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद दल इसे लेकर कलेक्टर से मिलने गए।
- इसके पूर्व पार्षद दल ने विरोध करते हुए मीडिया से चर्चा में कहा कि इस बंटवारे से भोपाल का बंटाढार हो जाएगा।
- खुद महापौर आलोक शर्मा ने कांग्रेस सरकार के इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
- महापौर ने साफ कर दिया कि अगर इस मसले पर न्यायालय भी जाना पड़ेगा तो वो जाएंगे।
यह भी पढ़े : झाबुआ उपचुनाव:अगर झाबुआ उपचुनाव जीते तो बदल देंगे राज्य का मुख्यमंत्री- कैलाश विजयवर्गीय


