
गहलोत के बयान पर पलटवार, पूनिया ने कहा- कांग्रेस दिल्ली से जयपुर तक दो धड़ों में बंटी
- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कांग्रेस तो दिल्ली से लेकर जयपुर तक दो धड़ों में बंटी हुई है.
- पूनिया ने कहा कि राजस्थान की सरकार में अंतरकलह चरम पर है. अशोक गहलोत पहले अपनी सरकार में चल रही अंतरकलह को संभाल लें.
- पूनिया ने कहा कि सरकार ने दावा किया था कि प्रत्यक्ष चुनाव कराए जाएंगे लेकिन निकाय चुनाव सर पर है अभी तक निर्णय नहीं हो पाया कि चुनाव प्रत्यक्ष होंगे कि अप्रत्यक्ष.
- पूनिया ने कहा केवल मात्र डेढ़ लाख मतों का अंतर जाहिर करता है कि जनता का झुकाव कांग्रेस की ओर नहीं था.
- जन घोषणा पत्र में जो घोषणाएं की थी सरकार उन्हें भी पूरा करने की स्थिति में नहीं है.
यह भी पढ़ें: गहलोत कैबिनेट के बड़े फैसले: मीसा बंदियों की पेंशन होगी बंद, पार्षद ही चुनेंगे निकाय प्रमुख
Monday, 14 October 2019




























































