हरियाणा में BJP पर बरसे सुखबीर, कहा- नया मोटर व्हीकल एक्ट किसान हित में नहीं

  • शिरोमणि अकाली दल के सांसद और पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर बादल ने रतिया विधानसभा के गांव भिरडाना व रतिया शहर में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
  • रतिया आरक्षित सीट पर उन्होंने इनेलो-अकाली दल गठबंधन के प्रत्याशी कुलविंद्र के समर्थन में प्रचार किया।
  • सुखबीर बादल ने पंजाबी में दिए भाषण में कहा कि भाजपा सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट विच बदलाव करके आम जनता नू परेशान करण दा काम किता है। ऐ काम खासकर जट्टां (किसानों) वास्ते ठीक नहीं है।
           यह भी पढ़ें : सिख श्रद्धालुओं को 8 नवंबर को करतारपुर कॉरिडोर की मिलेगी सौगात, PM मोदी करेंगे उद्घाटन
  • पंजाब विच ट्रैक्टर ते मोटरसाइकिलां दे चलाण नहीं कटदे। उन्होंने लोगों से चेताते हुए कहा कि भाजपा सरकार किसान व गरीब विरोधी है।
  • 21 अक्टूबर के बाद पुलिस वाले किसानों के ट्रैक्टरों का चालान खेतों में जाकर काटेंगे। ऐसे में एक ही उपाय है कि इस सरकार को 21 अक्टूबर को सबक सिखाते हुए सत्ता से बेदखल कर दो।