
उत्तर प्रदेश में बाढ़ से 560 करोड़ का नुकसान, केंद्र से मदद मांगने की तैयारी
- राज्य सरकार ने जिलों से नुकसान की रिपोर्ट आने के बाद केंद्र से आर्थिक सहायता मांगने से जुड़ी कार्यवाही शुरू कर दी है, बाढ़ मांगपत्र के अनुमोदन का प्रस्ताव मुख्यमंत्री को भेज दिया गया है.
कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को राजबब्बर ने लिखा पत्र, छलका दर्द
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलाधिकारियों को पिछले दिनों जल्द से जल्द बाढ़ से नुकसान का आकलन रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया था। प्रदेश के 75 में से 72 जिलों की रिपोर्ट अब तक आ चुकी है.
- बाढ़ से प्रदेश के करीब 1300 गांवों की करीब साढ़े सात लाख की आबादी के सीधे प्रभावित होने की बात सामने आई है। इसमें किसानों की फसल का बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है.
- सरकारी संपत्ति के नुकसान की चर्चा करते हुए 561.18 करोड़ रुपये की मांग केंद्र से करने का प्रस्ताव है.
- केंद्र सरकार अपनी टीम से आपदा से नुकसान का आकलन कराने के बाद प्रदेश के मांगपत्र पर निर्णय करेगी.
मांग के प्रमुख मद बाढ़ से नुकसान
कृषि नुकसान के लिए मुआवजा : 358.04 करोड़
भवनों के क्षतिग्रस्त व ध्वस्त होने के लिए मुआवजा 16.98 करोड़
आपदा से मृत्यु पर परिजनों को मुआवजा 5.04 करोड़
सरकारी संपत्ति का नुकसान 164.03 करोड़
Saturday, 12 October 2019
