मध्य प्रदेश सरकार 11 शहरों में आयोजित करवाएगी 'सिटी वॉक फेस्टिवल'

  • मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड 11 शहरों में 12 अक्तबूर से 10 नवंबर तक सिटी वॉक फेस्टिवल का आयोजन करने वाला है।
 
  • इस महोत्सव की जानकारी मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक फैज अहमद किदवई ने एक विज्ञप्ति के जरिए दी।
 
  • उन्होंने कहा कि सिटी वॉक फेस्टिवल भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, पन्ना, विदिशा, खजुराहो, चंदेरी, जबलपुर, बुरहानपुर और ओरछा में आयोजित किए जाएंगे।
 
  • इसमें पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की समृद्ध विरासत, प्राकृतिक सुंदरता, समृद्धशाली इतिहास, परम्पराओं और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराया जाएगा।
 
  • मध्य प्रदेश पर्यटन की अतिरिक्त प्रबंध निदेशक भावना वालिंबे ने आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए। 
 
यह भी पढ़े :  मैग्नीफिसेंट एमपी में आने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने अनिल अंबानी को भेजा न्योता

More videos

See All