11 अक्टूबर से कोल्हान में शुरू होगी CM की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा, गिनाएंगे अपनी उपलब्धियां

  • झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की जोहार जन आशीर्वाद यात्रा 11 अक्टूबर से कोल्हान में शुरू हो रही है. 
     
  • शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे चाईबासा में कुजू पुल के पास मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा प्रवेश करेगी, जो तीन दिनों तक कोल्हान के 5 विधानसभा क्षेत्रों में भ्रमण करेगी. 
     
  • कोल्हान में मुख्यमंत्री रघुवर दास की जन आशीर्वाद यात्रा को सफल बनाने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने खुद मोर्चा संभाल रखा है.

    ‘लोक कला का संरक्षण करेगी सरकार’
     
  • मझगांव विधानसभा में दो बार विधायक और एक बार मंत्री रह चुके बडकुंवर गागराई को जिम्मेदारी दी गई है.
     
  • केंद्र और राज्य सरकार के 5 साल की उपलब्धियों को आदिवासियों के समक्ष रखा जाएगा,साथ ही 86 गांव में बिजली और सड़क मुहैया कराई गई, मुख्यमंत्री कोल्हान की इन उपलब्धियों को भी कोल्हान के आदिवासियों के सामने रखेंगे.

More videos

See All