
अशोक तंवर का कांग्रेस पर सनसनीखेज आरोप, कहा- एक नहीं 14 टिकट बेचे गए
- Haryana Assembly Election 2019 में कांग्रेस के लिए परेशानी पैदा करने वाले पार्टी के पूर्व प्रदेश प्रधान डॉ. अशोक तंवर ने फिर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं.
- तंवर ने यहां कहा कि कांग्रेस में एक नहीं 14 टिकट बेचे गए.
- इससे पहले तंवर ने सोहना सीट का टिकट पांच करोड़ रुपये में बेचे जाने का आरोप लगाया था.
- यमुनानगर पहुंचे तंवर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में कुल 14 टिकट बेचे गए हैं. वे इसका रिकार्ड जुटा रहे हैं और जल्द ही सुबूतों के आधार पर खुलासा करेंगे.
- उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बर्बाद करने वाले वही लोग हैं, जिनके पास जिम्मेदारी है.




























































