सेजबहार से 14 किमी पदयात्रा कर आज गांधी मैदान पहुंचेंगे कांग्रेसी

  • महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के अवसर पर चार अक्टूबर को धमतरी जिले के ग्राम कंडेल से शुरू हुई गांधी विचार यात्रा का गुरुवार को रायपुर के गांधी मैदान में समापन हो जाएगा।
  • सातवें दिन की पदयात्रा सेजबहार से शुरू होगी।
  • कांग्रेसी 14 किमी पदयात्रा करते हुए गांधी मैदान पहुंचेंगे।
            यह भी पढ़ें:  छत्तीसगढ़ सीएम ने घटाई अपनी सिक्योरिटी, काफिले में हुई गाड़ियों की कटौती
  • इस बीच डूंडा और संतोषीनगर में सभा भी होगी। समापन स्थल गांधी मैदान में बड़ी सभा रखी गई है, जिसमें प्रदेशभर से आए कांग्रेसी शामिल होंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने गांधी मैदान में 10 हजार लोगों को जुटाने का लक्ष्य रखा है।
  • पदयात्रा और सभाओं में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सभी 12 मंत्री, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, शहर के तीनों विधायक सत्यनारायण शर्मा, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, महापौर प्रमोद दुबे, विधायक धनेंद्र साहू और विधानसभा चुनाव के प्रत्याशी रहे कन्हैया अग्रवाल भी शामिल होंगे।

More videos

See All