पटना: दशहरा उत्सव में CM नीतीश के साथ किसी भाजपा नेता ने साझा नहीं किया मंच

  • रावण, कुम्भकर्ण और मेघनाद के पुतले जला कर यहां गांधी मैदान में पूरे उत्साह के साथ दशहरा मनाया गया.
     
  • मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ किसी भाजपा नेता के मंच पर मौजूद नहीं होने से राज्य में राजग में दरार पड़ने की अटकलें फिर से लगाई जाने लगी हैं. 

  • ऐतिहासिक गांधी मैदान में वर्षों से ‘रावण वध' किया जा रहा है लेकिन इस बार यहां भीड़ अपेक्षाकृत कम रही.  
     
  • इन सीटों पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, पाटलीपुत्र से सांसद राम कृपाल यादव और राज्य में मंत्री नंद किशोर यादव को बैठना था. 

    जलजमाव मामले पर CM नीतीश कुमार को लेकर क्या बिहार BJP में बढ़ी अंदरूनी तकरार ?
     
  • बिहार में बाढ़ से निपटने के राज्य सरकार के तरीके को लेकर भाजपा और जनता दल (यूनाइटेड) के बीच पिछले एक सप्ताह से मनमुटाव चल रहा है,समारोह में भाजपा नेताओं की अनुपस्थिति को राजग सहयोगियों के बीच फूट के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए. 

More videos

See All