
हरियाणा विस चुनावः केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के चलते गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में बदलाव
- केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के हरियाणा में चुनावी जनसभाओं को लेकर कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव हुआ है।
- यह बदलाव केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के चलते किया गया है।
- पहले अमित शाह की प्रदेश में 9 अक्टूबर को कैथल, बरवाला, लोहारू और महम में चार जनसभाएं होनी थी, लेकिन अब अमित शाह बुधवार को तीन जनसभाएं ही करेंगे।
- इसके बाद भाजपा अध्यक्ष 14 अक्तूबर को दोबारा हरियाणा आएंगे।
- इस बार भाजपा प्रदेश में 75 से ज्यादा सीटें जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
यह भी पढ़े : हरियाणा चुनाव: ताबड़तोड़ चार रैलियां करेंगे प्रधानमंत्री मोदी, सभी 90 सीटों को कवर करेगी पार्टी
