छत्तीसगढ़ में अब 'राम' पर घमासान, संसदीय कार्य मंत्री ने भाजपा को लेकर दिया ऐसा बयान

  • छत्तीसगढ़ की राजनीति गोडसे से खिसक कर भगवान राम पर जाती दिख रही है। राज्य के संसदीय कार्य मंत्री रविंद्र चौबे ने भाजपा पर जवाबी हमला करते हुए कांग्रेस और भाजपा के राम को अलग अलग बात दिया।
  • चौबे ने कहा कि उनके और हमारे राम में अंतर है। भाजपा के राम मॉब लिंचिंग और चंदा बटोरने के हैं।
            यह भी पढ़े: गांधी बच जाते तो गोडसे के प्रति रखते दया का भाव : भाजपा MLA
  • इस पर नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने पलटवार करते हुए कहा कि हम एक राम को जानते हैं, कांग्रेस के कई राम होंगे।
  • इस विवाद की शुरुआत 'कौशल्या के राम' कार्यक्रम के आयोजन को लेकर भाजपा के आरोपों हुई।
  • इस कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस ने किया था। भाजपा ने कांग्रेस पर रामलीला के बहाने वोट बैंक बनाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

More videos

See All