
हरियाणा विधानसभा चुनाव: सीएम मनोहर लाल खट्टर ने करनाल से भरा नामांकन
- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने सोमवार को टिकटों का एलान कर दिया. मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल सीट से नामांकन भरा.
- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हरियाणा बीजेपी के तमाम नेता भी उनके साथ मौजूद रहे. नामांकन से पहले सीएम खट्टर ने जनता को संबोधित भी किया.
- जनता को संबोधित करते हुए सीएम खट्टर ने कहा कि करनाल की जनता ने मुझे प्यार और आशीर्वाद दिया. आपने विधायक बनाया और पार्टी के पार्लियामेंट बोर्ड ने सीएम की जिम्मेदारी सौंपी.
- मैंने विधायक और सीएम के नाते पूरा विकास सभी को साथ लेकर किया. पारदर्शिता के साथ विकास किया 1 लाख 20 हज़ार करोड़ के बजट के साथ सबका विकास सुनिश्चित किया.
- सीएम ने कहा करनाल के लोगों से अपील है कि पूरे प्रदेश में अपने सम्बन्धों और रिश्तेदारों को बीजेपी को वोट की अपील करें.
Tuesday, 01 October 2019
