
छत्तीसगढ़ भाजपा के संगठन चुनाव में 70 फीसदी बूथ पर चुने गए अध्यक्ष
- छत्तीसगढ़ में भाजपा के संगठन चुनाव की सबसे छोटी कड़ी बूथ में चुनाव की प्रक्रिया की समय सीमा पूरी हो गई है।
- प्रदेश के अलग-अलग जिलों में 55 से 70 फीसदी बूथ पर चुनाव की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है।
- पार्टी ने बूथ पर हर वर्ग को साधते हुए 18 से 30 सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। सबसे ज्यादा राजधानी के बूथ पर चुनाव पूरा हुआ है।
- यहां 70 फीसदी बूथ पर पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है और अगले एक-दो दिन में बाकी बूथ पर चुनाव हो जाएगा। बचे बूथों में एक-दो दिन में पूरा करके जिला संगठन को रिपोर्ट भेजी जाएगी। इसके बाद अब 11 अक्टूबर से मंडल का चुनाव शुरू होगा।
- भाजपा संगठन चुनाव में प्रदेश के 23 हजार 632 से ज्यादा बूथ 18-30 सदस्यीय कमेटी बनाएगी। इसमें एक बूथ अध्यक्ष, एक बूथ पालक और सदस्य होंगे।





























































