Get Premium
चित्रकोट उपचुनाव: बस्तर में कांग्रेस को क्लीन स्वीप से रोकने ये कवायद करेगी BJP
- छत्तीसगढ़ विधानसभा की चित्रकोट सीट के लिए हो रहा उपचुनाव बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों लिए चुनौतीपूर्ण है.
- सबसे ज्यादा चुनौती बीजेपी के लिए है. क्योंकि यदि बीजेपी चित्रकोट सीट हार जाती है तो कांग्रेस सरगुजा की तरह बस्तर संभाग में भी क्लीन स्वीप कर लेगी.
- दंतेवाड़ा उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत के साथ ही बस्तर की कुल 12 में से 11 विधानसभा सीटों पर कब्जा कर लिया.
यह भी पढ़ें: नक्सलियों का सहारा लेकर कांग्रेस ने जीता दंतेवाड़ा उपचुनाव: BJP- 12वीं सीट के लिए 21 अक्टूबर को उपचुनाव होना है. छत्तीसगढ़ विधानसभा 2018 में ही सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें जीतकर कांग्रेस ने पहले ही सरगुजा को बीजेपी मुक्त कर दिया है.
- अब बस्तर में जीत के लिए बीजेपी विशेष रणनीति बनाकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है.